Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Daily Horoscope in Hindi

Daily Rashifal: क्या दैनिक राशिफल सच में सही होती है?

  सर्वेषु लग्नेस्वपि सत्सु चन्द्र लग्नं प्रधानं खलु गोचरेषु।   तस्मात्त दृक्षादपि वर्तमान ग्रहेन्द्र चारै: कथयेत्फलानि।। ज्योतिष ग्रंथों में चंद्रमा के महत्व को विस्तार पूर्वक वर्णित किया गया है , जिसके अनुसार कहा गया है कि यद्यपि सभी लग्न उपलब्ध होते हैं तो चंद्र लग्न द्वारा फल कथन या भविष्यवाणी करना सबसे उत्तम होता है। दैनिक राशिफल / Daily Rashifal का आधार चंद्रमा ही होता है। ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों की गति का निर्धारण किया गया है। सभी नौ ग्रहों में चंद्रमा सबसे अधिक तेज गति से विचरण करने वाला ग्रह है। यह प्रतेक दिन एक नक्षत्र को भोगता है और प्राय: सवा से ढा़ई दिनों तक एक राशि में विचरण करते हैं, अत: जीवन में होने वाले उतार-चढ़ावों पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे अधिक माना गया है। राशिफल में चंद्रमा का सहयोग राशिफल चंद्रमा, ग्रह , नक्षत्र , और योग के आधार पर बनता है। किसी भी योग या फल की प्राप्ति का समय पता लगाने के लिए आपकी कुंडली में चंद्रमा की राशि का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। ज्योतिष शास्त्र में आपको बहुत सारी जगह वर्णन मिल जाएगा जहां चंद्रमा को आधार माना गया है। चंद्रम