Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Laxmi Pujan

Vastu Dosh - मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

क्या रूठ कर चली गई है मां लक्ष्मी? Diwali Special 2022: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर मां प्रसन्न रहती है। उस परिवार को धन-धान्य व संपत्ति से बढ़ देती हैं। अगर वे किसी से रुष्ट होकर चली जाए तो, उस परिवार को कंगाल और बीमारियों का घर बनते देर नहीं लगती। अगर आप भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो इसका मतलब मां आपसे रूठी हुई हैं। ऐसे में आप वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी को दोबारा घर में आमंत्रित करने के लिए घर की इन 5 चीजों में तुरंत बदलाव कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे 5 चीजें कौन सी हैं 1. वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में रखें पिरामिड वास्तु दोष/ Vastu Dosh दूर करने के लिए आप घर में कुल  9  पिरामिड रखें।  अगर आप इतने पिरामिड घर में नहीं रखना चाहते हैं तो,  घर के जिस हिस्से में परिवार के लोग एक साथ मिलकर ज्यादा वक्त गुजारते हैं,  वहां पर एक पिरामिड रख दें।  ऐसा करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है  और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने लगता है।   2. घर के मंदिर में जरूर करें शंख की स्थापना शास्त्रों के अनुसार जिस घर के पूजा स्थल में देवी

Diwali 2021: इस बार दिवाली क्यों है इतनी खास?

इस दिवाली ऐसा क्या है खास जिससे मिल सकता है हम सबको सुख समृद्धि का वरदान हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व है। हिंदू पंचांग / Panchang के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस साल कार्तिक अमावस्या 04 नवंबर, गुरुवार को है। दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। लक्ष्मी पूजन / Laxmi Pujan के लिए इस साल चार ग्रहों के एक ही राशि में होने से शुभ योग बन रहा है। दिवाली पर तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस शुभ योग में पूजा होने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा अपने भक्तों पर रहेगी। दिवाली शुभ मुहूर्त/Diwali Shubh Muhurat अमावस्या तिथि 04 नवंबर को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर 05 नवंबर को सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक है।   शुभ योग के बनने का कारण तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। लक्ष्मी जी की पूजा से शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-सुविधाओं आदि का कारक मा

Dhanteras 2021: धनतेरस पर ये चीजें खरीदना होता है शुभ

दीपावली का पर्व आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। वहीं दिवाली से पहले मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस 2 नवंबर को है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस/Dhanteras को त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और यमराज की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें खरीदने पर मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है और घर में धन की कोई कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदने से प्राप्त होता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद। पीतल जो लोग सोने-चांदी नहीं खरीद सकते वे लोगों आज के दिन पीतल के बर्तन खरीदें और उसमें कुछ मीठा या चावल के दाने डालकर लाइये। घर में किसी चीज़ से भरा हुआ पीतल का बर्तन लाना बड़ा ही अच्छा माना जाता है। झाड़ू झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन झाड़ू को घर लाने से स्वयं मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। झाड़ू से हम अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और घर का