Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kumbh Rashi me Shani Dev

30 जनवरी को अस्त हो रहे शनि देव – आपके लिए कैसा रहेगा ये समय?

जनवरी 2023 में साल का सबसे बड़ा परिवर्तन हुआ। साल के शुरू में ही शनि देव राशि परिवर्तन कर अपनी मूलत्रिकोण राशि कुम्भ में विराजमान हो गए हैं यह बड़ा परिवर्तन 17 जनवरी 2023 को हुआ। शनि ग्रह जब राशि परिवर्तन करते हैं तो दुनिया भर में एक हलचल सी देखने को मिलती है। कई लोग कुछ नया शुरू करते हैं, कुछ पुराना छोड़ आगे बढ़ते हैं, किन्हीं को समस्याओं से छुटकारा मिलता है तो कुछ समस्याओं में फंस जाते हैं।   कब अस्त होंगे शनि देव? शनि 30 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। ज्योतिष में शनि ग्रह बहुत ही प्रभावशाली ग्रह है और व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है। शनि को ज्योतिष में कर्म व न्याय का ग्रह कहा गया है जो जातक को उसके कर्मों के अनुसार अच्छे व बुरे फल देता है। शनि, एक उग्र, ठंडा, कठोर और क्रूर ग्रह है, जो सख्ती से न्याय करता है। शनि का अस्त होना भी एक महत्वपूर्ण घटना है। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो वह अपने फल देने में असमर्थ हो जाता है। एक अस्त ग्रह बिलकुल प्रभावहीन बन जाता है। जिन राशियों को अच्छा परिणाम मिलना होता है उनके लिए नुक्सान तो जिन राशियों को बुरा परिणाम मिलना होता