Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Dhanteras 2021

Dhanteras 2021: धनतेरस पर ये चीजें खरीदना होता है शुभ

दीपावली का पर्व आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। वहीं दिवाली से पहले मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस 2 नवंबर को है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस/Dhanteras को त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और यमराज की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें खरीदने पर मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है और घर में धन की कोई कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदने से प्राप्त होता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद। पीतल जो लोग सोने-चांदी नहीं खरीद सकते वे लोगों आज के दिन पीतल के बर्तन खरीदें और उसमें कुछ मीठा या चावल के दाने डालकर लाइये। घर में किसी चीज़ से भरा हुआ पीतल का बर्तन लाना बड़ा ही अच्छा माना जाता है। झाड़ू झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन झाड़ू को घर लाने से स्वयं मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। झाड़ू से हम अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और घर का